फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की सड़क, ऊबड़-खाबड़ मैनहोल...धुंध में बने खतरा

विज्ञापन
13jjrp19- शहर के सीताराम गेट के पास चौक पर सड़क से ऊपर उठे सीवरेज के मेनहोल। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। सुबह-शाम सर्दी शुरू हो चुकी है और आने वाले दिनों धुंध की भी शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में शहर के मुख्य मार्गों व कॉलोनियों में कई मैनहोल ऐसे हैं जिनका लेवल सड़क से नीचे या सड़क से काफी ऊपर हैं। धुंध के समय यह ऊबड़-खाबड़ मेनहाेल जानलेवा साबित हो सकते हैं। जन स्वास्थ्य विभाग का इस तरफ ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

शहर में सीवरेज व्यवस्था को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग ने मैनहोल बनाए हैं लेकिन कई जगहों पर मैनहोल की स्थिति खराब है। सड़क निर्माण व मैनहोल बदलने के कारण इनका लेवल ऊपर-नीचे हो गया है।
कई जगहों पर मैनहोल सड़क से पांच से आठ इंच तक नीचे हैं तो कई जगहों पर सड़क से सात से आठ इंच ऊपर हैं। ऐसे में वाहन चालक को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं या फिर कई बार मैनहोल के अंदर ही वाहन का टायर चला जाता है।
विज्ञापन



इन जगहों पर मैनहोल की हालत खराब
शहर के बीकानेर चौक से यादव धर्मशाला के बीच दो मैनहोल हैं जिनका लेवल सड़क से काफी नीचे हैं। भट्ठी गेट माता मंदिर के पास सीवरेज का मैनहोल गली से काफी नीचे है। कुछ आगे दमदमा मोहल्ले में मैनहोल का लेवल सड़क से सात से आठ इंच ऊपर है। सीताराम गेट के पास चौक पर दो मैनहोल बने हुए हैं जिनका लेवल सड़क से एक फीट ऊपर है। वहीं, माता गेट पर बना मैनहोल का लेवल सड़क से सात से आठ इंच अंदर हैं। इसमें पानी भरा हुआ है। इस कारण यह दिखाई भी नहीं देता और हादसा हो सकता है।


पूरे शहर का सर्वे करवाया जाएगा। जहां भी सीवरेज के मैनहोल सड़क से ऊपर या सड़क से ज्यादा अंदर हैं तो उनको बदलवाकर लेवल ठीक किया जाएगा। यह पूरा काम एक सप्ताह में पूरा लिया जाएगा। लोगों को आवागमन में परेशान नहीं होने दी जाएगी।
-दलबीर हुड्डा, एसडीओ, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग

13jjrp19- शहर के सीताराम गेट के पास चौक पर सड़क से ऊपर उठे सीवरेज के मेनहोल। संवाद

13jjrp19- शहर के सीताराम गेट के पास चौक पर सड़क से ऊपर उठे सीवरेज के मेनहोल। संवाद

13jjrp19- शहर के सीताराम गेट के पास चौक पर सड़क से ऊपर उठे सीवरेज के मेनहोल। संवाद

13jjrp19- शहर के सीताराम गेट के पास चौक पर सड़क से ऊपर उठे सीवरेज के मेनहोल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें