फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क-नाली के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 24 Dec 2016 01:25 AM IST
bhadohi
विज्ञापन
प्रदश्‍ाऱ्र्शन - फोटो : bhadohi
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से लगे लखनो गांव में विकास कार्य न होने के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने तीखा विरोध जताया। गांव की त्रिमुहानी पर लामबंद हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर चकरोड पर ईंटें बिछाने और सरकारी नलकूप की नाली दुरुस्त कराने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली पर लचर रवैया अख्तियार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गांव निवासी अशोक दुबे कोको की अगुवाई में शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण त्रिमुहानी पर एकत्र हो गए। वहां गांव में जाने वाले चकरोड पर ईंट न बिछाए जाने और सरकारी नलकूप की नाली के टूट जाने के कारण किसानों के सैकड़ों एकड़ रकबे की सिंचाई न हो पाने को लेकर तल्ख विरोध जताया। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि प्रधान ने भी गांव के विकास पर ध्यान नहीं दिया।

कहा कि अक्‍सर गांव के विकास के लिए उन्‍हें प्रधान से गुहार लगानी पड़ती है लेकिन उनका रवैया विकास कार्यों से इतर है। नाराज ग्रामीणों का कहना था कि सपा सरकार में गांव का विकास प्राथमिकता पर है लेकिन वहीं अधिकारी और कर्मचारी इस ओर से पूरी तरह लापरवाह बने हैं।कहा कि गांव में ठप विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जाएगा। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते किसानों का सैकड़ों एकड़ खेती की सिंचाई नहीं हो पा रही है। नलकूप की नाली सही स्थिति में नहीं है।ग्रामीणों ने जल्द से जल्द चकरोड पर ईंट बिछवाने और नलकूप की नाली दुरुस्त कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से सिद्धार्थ, स्वामी, अशोक, बबलू, कल्लू दुबे, अनिल, पप्पू दुबे, बब्बू, संतलाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें