फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 14 Jan 2017 03:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
गुरुग्राम-अलवर रोड पर स्थित खेड़ी खुर्द गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए अल-आफिया अस्पताल ले जाया। गया जहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रावली गांव का नफीस (32) बुधवार को नूंह थानांर्तगत गांव खेड़ा से बाइक पर अकेला आ रहा था।


रात्रि नौ बजे के करीब जब वह खेड़ी खुर्द गांव के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसके बाद वह बुरी तरह से घायल हो गया था। घायलावस्था में नफीस को उपचार के लिए अल-आफिया अस्पताल मांड़ी खेड़ा ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई।  फिरोजपुर झिरका थाना प्रबंधक रतनलाल ने बताया कि नफीस की बाइक को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के  चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। चालक का शीघ्र पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें