तिजारा रोड पर स्थित मेवात क्षेत्र गौशाला के साथ-साथ प्राचीन एवं पांड़वकालीन शिव मंदिर पर प्रदेश के राज्यपाल कप्तान सिहं सोलंकी ने एक नया इतिहास रचा है। श्री सोलंकी प्रदेश के अब तक के ऐसे पहले राज्यपाल है, जो कि इन दोनों जगहों पर आए हैं। इनसे पहले प्रदेश के कोई भी राज्यपाल यहां पर नहीं आए।
बता दें कि प्रदेश के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी गत् 11 जनवरी को पहले मेवात क्षेत्र गौशाला में आए। गौशाला का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने 7 लाख रुपये गौशाला को गायों के चारे के लिए दिया।
जबकि प्राकृतिक सौंदर्य से परपिर्ण अरावली की वादियों में स्थित प्राचीन एवं पांड़वकालीन शिव मंदिर पर देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना भी महामहिम ने की।
भोले बाबा की पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक करने के बाद प्रशाद ग्रहण करने के बाद महामहिम ने कहा कि वे यहां पर आर्शीवाद देने नहीं बल्कि आर्शीवाद लेने आया हूं। उन्होंने यहां पर ओवरहैड़ टैंक बनवाने के लिए आर्थिक अनुदान देने की बात भी कही।
1966 के बाद से अब तक शिवमंदिर पर आने वाले कप्तान सिंह सोलंकी पहले राज्यपाल हैं। उनके शिवमंदिर एवं गौशाला पर आने से यहां पर एक नया अध्याय जुड़ गया है।