फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी संग योग के लिए अब तक 83 हजार ने कराया रजिस्ट्रेशन

Thu, 09 Jun 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में योगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, योग के रजिस्ट्रेशन करवाने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक 83 हजार लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। इसमें 44 हजार रजिस्ट्रेशन सिर्फ चंडीगढ़ से हुए हैं।
विज्ञापन


पंजाब से 25 हजार और हरियाणा से 14 हजार लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। हालांकि जगह-जगह चल रहे 200 योग सेंटरों में पहुंचने वाले लोगों की संख्या इससे कहीं कम है। कई कैंप तो ऐसे भी हैं, जहां संख्या 20 से भी कम है। वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी के क्रिकेट स्टेडियम में चलने वाले योग सेंटर में लोगों की संख्या 500 के पार पहुंच गई है। प्रशासन का मानना है कि अब योग का माहौल हर जगह बन रहा है। लोग रजिस्ट्रेशन के बाद योग सेंटरों पर पहुंच रहे हैं।

ट्रेनर्स को चयन के दिए आदेश
प्रशासन ने सभी योग ट्रेनर्स को अपने-अपने सेंटर से सही तरीके से योग करने वाले लोगों का चयन करने के आदेश दिए हैं। ट्रेनर्स को अपने सेंटर से 30-50 लोगों का चयन करना है। अच्छे से आसन करने वालों को ही चुना जाएगा। इसके बाद ग्रुप कोर्डिनेटर रिपोर्ट बनाएगा। ग्रुप के आधार पर ही कैपिटल कांप्लेक्स में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


पार्किंग और ट्रांसपोर्ट पर मीटिंग
सलाहकार परिमल राय ने सभी चीजों को फाइनल करने के लिए बुधवार शाम को अधिकारियों की बैठक बुलाई। इसमें पार्किंग और ट्रांसपोर्ट मुख्य मुद्दा रहा। प्रशासन ने पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों को ग्रुप वाइज रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। इसमें योग करने वाले 50 लोगों का ग्रुप, ग्रुप कोऑर्डिनेटर और कई ग्रुप के ऊपर एक सुपरवाइजर नियुक्त करने के लिए कहा गया। साथ ही ग्रुप वाइज बसों की संख्या और पार्किंग पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें