फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 से 19 सितंबर तक बारिश के आसार, येलो अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार रात बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम में ठंडक बनी रही। रविवार को दिनभर मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। बारिश के बाद अचानक धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शनिवार को अधिकतम 31 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

शनिवार रात झज्जर में 1, बहादुरगढ़ में 3, बादली में 5, बेरी में 1.5, मातनहेल में 2.5 और साल्हावास में 4.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, इस वर्ष अल-नीनो का मानसून पर मिलाजुला असर रहा है। 15 से 19 सितंबर के बीच हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में फिर से मानसूनी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। 15 सितंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मानसून टर्फ के क्षेत्र में पहुंचने और इसके साथ इंटरैक्शन की संभावना है। इससे 60-70 प्रतिशत क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।
बारिश से तापमान में गिरावट आएगी। किसानों को सलाह दी गई है कि मौसम को देखते हुए फसलों की कटाई और भंडारण का कार्य करें तथा तिरपाल आदि की व्यवस्था रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें