फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की टीम पहली पारी में 78 रनों से पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा और रेलवे की टीम के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के मैच में रेलवे की टीम पहली पारी में 78 रनों से पीछे है। हरियाणा की टीम पहली पारी में 171 रनों पर ऑल आउट हो गई। वहीं, रेलवे की टीम ने पहले दिन की खेल समाप्ति तक छह विकेट पर 93 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

सीके पीठावाला ग्राउंड सूरत में हरियाणा और रेलवे की टीम के बीच रणजी ट्राॅफी का मैच खेला जा रहा है। हरियाणाा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की टीम 55.1 ओवरों में 171 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान पार्थ वत्स ने 52 रन और जिले गांव टांडाहेड़ी निवासी लक्ष्य दलाल ने 29 रन और शहर झज्जर निवासी यशवर्धन दलाल ने 9 रन बनाए।
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी रेलवे टीम ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 32 ओवरों में छह विकेट पर 93 रन बनाए। इस दौरान बल्लेबाजी में बीएच मेराई ने 39 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में सुमित कुमार ने चार विकेट हासिल किए। इसके अलावा यशवर्धन दलाल ने एक कैच भी पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें