फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी से मिलने के बाद मातनहेल मंडी में शुरू हुई पीआर धान की खरीद

विज्ञापन
13jjrp04- लघु सचिवालय में डीसी से मिलने पहुंचे किसान। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
झज्जर। मातनहेल अनाज मंडी में पीआर धान की खरीद नहीं होने और गेट पास काटने में आ रही परेशानी को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को डीसी वर्षा खांगवाल से मुलाकात की। किसानों की शिकायत पर डीसी ने एसडीएम और मार्केट कमेटी सचिव को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद मंडी में पीआर धान की खरीद शुरू हो गई।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को बताया कि सरकार की ओर से धान का एक-एक दाना खरीदने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन मंडी में आढ़तियों की ओर से किसानों के गेट पास नहीं काटे जा रहे। किसानों ने आरोप लगाया कि पीआर धान की खरीद एमएसपी पर नहीं हो रही और प्रति क्विंटल 400 रुपये की कटौती की जा रही है।
डीसी ने किसानों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही एसडीएम को फोन किया और मार्केट कमेटी सचिव को मंडी में जाकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश पर मंडी पहुंचे सचिव ने आढ़तियों को डीसी के आदेशों से अवगत कराया। इसके बाद खरीद शुरू हो गई। किसानों ने समस्या के समाधान पर प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान सुरेंद्र सिवाच, सुनील बेनीवाल, राजबीर राहड़, रमेश जाखड़, कैप्टन सतबीर सिंह, सुरेंद्र पलड़ा, वीरेंद्र दरोगा, दिलबाग दलाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें