संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। जिले के निजी स्कूलों की करीब 40 इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसाें को जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ मौके और प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए भेजा गया है। वहीं शुक्रवार को 40 सरकारी बसों को बच्चों को स्कूल से लाने और ले जाने के लिए स्कूलों में भेजा जाएगा ।
इसमें से 20 रोडवेज बसें झज्जर डिपो और 20 रोडवेज बसें बहादुरगढ़ सब डिपो से लगाई गई है। इन सभी रोडवेज बसों को आरटीए की मांग के अनुसार रोडवेज की तरफ से वीरवार शाम तक बहादुरगढ़ के सामान्य बस अड्डा में भेजा गया। इसके अलावा जिला प्रशासन की तरफ से झज्जर और बहादुरगढ़ क्षेत्र के स्कूलों में चलने वाली इलेक्ट्रिक और सीएनजी की 40 बसों की मांग की गई है। इसमें से 9 बसों की ड्यूटी बेरी विधानसभा के गांवों में लगाया गया है।
सुबह में यह सभी बसें जींद में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए रवाना होगी। इन सभी बसों को मांग और लोगों की संख्या अनुसार अलग-अलग गांवों में लगाया गया है। प्रधानमंत्री के जींद में होने वाले कार्यक्रम को लेकर जिले के सिर्फ बेरी विधानसभा बसें लोगों को लेकर कार्यक्रम में पहुंचेगी। इस दौरान अलग-अलग गांवों से 9 बसें एक हजार लोगों को कार्यक्रम में ले जाएगी। इसमें दुल्हेडा, डाबोदा, मातन, डीघल, धौड, बरहाना, बेरी, दूबलधन व सिवाना गांवों में बसों को लोगों के लिए लगाया गया है।
इंसेट
इन रूटों से हटाई रोडवेज बसें
हरियाणा राज्य परिवहन झज्जर की तरफ से सामान्य बस अड्डा झज्जर व बहादुरगढ़ से अलग-अलग रूटों पर चलने वाले रोडवेज बसों को हटाया गया है। प्रत्येक रूट से दो-दो रोडवेज बसों को हटाया गया। इसमें रेवाड़ी, गुरुग्राम, ढांसा बॉर्डर, बहादुरगढ़, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी व भिवानी के रूट शामिल हैं। इन रूटों पर शुक्रवार को यात्रियों को रोडवेज बसों को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वर्जन
स्कूलों से करीब 40 इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसाें की मांग जींद में होने वाली पीएम की जनसभा के लिए की गई है। इन जगहों पर स्कूली बच्चों की सुविधा के लिए रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा।-राजेश मलिक, सहायक जिला परिवहन अधिकारी, झज्जर
वर्जन
जिले में रोडवेज की 40 बसों की मांग जिला प्रशासन की तरफ से की गई थी। इनको बहादुरगढ़ के सामान्य बस अड्डा में भेजा गया है। शुक्रवार को आरटीए की तरफ से इन बसों को संचालित किया जाएगा। दो से तीन बसों की ड्यूटी नेहरू कॉलेज कार्यक्रम के लिए लगाई गई है।-अशोक, सीआई, हरियाणा राज्य परिवहन झज्जर
000
पीएम की जनसभा के लिए जींद भेजीं गईं निजी स्कूलों की बसें
शुक्रवार को सरकारी रोडवेज बसें संभालेंगी स्कूल बच्चों की जिम्मेदारी
जींद कार्यक्रम के चलते झज्जर की 40 निजी स्कूल बसें रहेंगी ड्यूटी पर
हाइड्रोजन ट्रेन शुभारंभ और पीएम सभा के लिए जुटीं झज्जर की बसें
स्कूल बसें जाएंगी जींद, बच्चों के लिए लगेंगी 40 रोडवेज बसें
बेरी विधानसभा के गांवों से एक हजार लोग बसों में पहुंचेंगे पीएम कार्यक्रम
झज्जर और बहादुरगढ़ से 40 रोडवेज बसें स्कूलों में की गईं तैनात
जींद में पीएम के कार्यक्रम को लेकर झज्जर में बसों की विशेष व्यवस्था
निजी स्कूलों की इलेक्ट्रिक-सीएनजी बसें पीएम रैली में, पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए रोडवेज तैयार
पीएम के जींद दौरे के लिए झज्जर से बसों का इंतजाम, स्कूलों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था