झज्जर। आगामी रबी फसल खरीद सीजन को सुचारू और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों को प्रोक्योरमेंट प्लान तैयार करने और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीसी ने मुख्य सचिव हरियाणा के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मिले निर्देशों की समीक्षा भी की। बैठक में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक आदित्य कौशिक ने फसल खरीद प्रक्रिया और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। डीसी ने गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलों की खरीद के लिए पहले से तैयारी करने को कहा।
उन्होंने किसानों से जल्द एग्रीस्टैक आईडी बनवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एग्रीस्टैक आईडी और फसल सत्यापन पूरा होने से किसानों को सरकारी खरीद के लिए पंजीकरण करवाने में सुविधा मिलेगी।