फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
19jjrp08- संवाद भवन में आयोजित ​ट्रेनिंग के दौरान ​शिक्षकों को संबो​धित करते वक्ता। स्रोत : प्र
विज्ञापन
झज्जर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संवाद भवन में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत स्कूल शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें अधिवक्ता दीपक गहलोत ने पॉक्सो एक्ट-2012, बच्चों के अधिकार, गुड टच-बैड टच और बच्चों के व्यवहार में बदलाव की पहचान करने की जानकारी दी। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन नंबर 112 और निशुल्क कानूनी सहायता के टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति के सदस्य अधिवक्ता पंकज शर्मा ने समिति के कार्यों और बच्चों के पुनर्वास, काउंसलिंग, आश्रय व शिक्षा से जुड़ी जिम्मेदारियों की जानकारी दी।
प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम विशाल ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा में शिक्षकों की भूमिका अहम है। बच्चे सबसे पहले अपनी बात शिक्षक से साझा करते हैं, इसलिए उन्हें पोक्सो एक्ट की जानकारी होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सिविल जज आदित्य वर्मा, अधिवक्ता मंजीत दलाल, उप जिला शिक्षा अधिकारी रूपेंद्र नांदल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें