फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतीक ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
28jjrp13- झज्जर। ​गांव पहुंचने पर खिलाड़ी प्रतीक को आशीर्वाद देते। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
झज्जर। जर्मनी में हुई आईएसएसएफ जूनियर शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में जिले के गांव कबलाना निवासी प्रतीक कोड़ान ने रजत पदक अपने नाम किया। रविवार को गांव कबलाना में पहुंचने पर ग्रामवासियों की तरफ से प्रतीक को स्वागत किया गया।
विज्ञापन

16 से 26 जून तक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें जिले के गांव कबलाना निवासी प्रतीक कोड़ान भी 50 मीटर पिस्टल में टीम इवेंट में भाग लिया। प्रतीक ने रजत पदक अपने नाम किया।
रजत पदक जीतने के बाद प्रतीक कोड़ान रविवार को गांव कबलाना पहुंने। इस दौरान उसका जोरदार स्वागत किया। प्रतीक के रजत पदक जीतने पर परिवार में खुशी का माहौल है। पिता वीरेंद आरपीएफ पुलिस में हैं। वहीं, माता अनिता निजी स्कूल में अध्यापक हैं। अब प्रतीक आगामी होने वाली प्रतियोगिताओं व चैंपियनशिप के लिए अभ्यास कर रहा है। प्रतीक चंडीगढ़ स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में बीबीए के छात्र हैं।
विज्ञापन

प्रतीक ने बताया कि परिजन और कोच के कारण ही यह सब हो पाया है। कोच ने हर जगह उसका साथ दिया है। कोच दीपक गिरि ने बताया कि जर्मनी में पदक जीतने पर बहुत खुशी है। तीन साल वह उनके साथ है। प्रतीक ने जो मेहनत की थी वह रंग लेकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें