फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदीप यादव ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और सांसद दीपेंद्र से की मुलाकात

विज्ञापन
-फोटो 58 : पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा से मुलाकात करते कांग्रेस नेता प्रदीप यादव व अन्य। विज्ञप्
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और हाल ही में नियुक्त हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप यादव ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की। प्रदीप यादव ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह केवल एक पद नहीं बल्कि संगठन के प्रति समर्पण और सेवा का अवसर है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारों को युवाओं तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ करेंगे।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदीप यादव को उनके सक्रिय योगदान के लिए बधाई दी और भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में युवा कांग्रेस प्रदेश में संगठनात्मक रूप से और मजबूत होगी। दोनों नेताओं ने कहा कि कांग्रेस का भविष्य युवाओं के हाथ में सुरक्षित है और प्रदीप यादव जैसे ऊर्जावान कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। इस मौके पर नेता वेद प्रधान, श्रीनिवास गुप्ता, राजसिंह पहलवान, सुरेश राठी, प्रवीण मान, वीरेंद्र मलिक, संदीप दहिया, धमेंद्र राणा, पंकज फोगाट, वरुण राठी, राजेश कलसन सहित कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें