शंकरपुर से रेस्क्यू किया गया इंडियन स्पेक्टिकल कोबरा। स्रोत : स्वयं
सहसपुर क्षेत्र के शंकरपुर से वन विभाग के सर्पमित्र ने एक कोबरा को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया, जबकि ग्राम ढाकी में पाए गए एक चैकर्ड कीलबैक सांप का भी उन्होंने रेस्क्यू किया।
कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज को दोपहर एक बजे सूचना मिली कि ग्राम शंकरपुर में एक आवासीय भवन के पास सांप देखा गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग के सर्पमित्र आदिल मिर्जा मौके पर पहुंच गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद उन्होंने सांप को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया सांप इंडियन स्पेक्टिकल कोबरा प्रजाति का है। वन विभाग को साढ़े तीन बजे मिली एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने ग्राम ढाकी से एक चैकर्ड कीलबैक प्रजाति के सांप को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सांपों को सुरक्षित तरीके से संरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है।