फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने सांसद और उनके परिवार के सदस्य चला रहे : सिद्धू

Tue, 24 May 2016 10:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
थाने सांसद और उनके परिवार के सदस्य चला रहे : सिद्धू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने आरोप लगाया है कि हलके के थाने पुलिस नहीं, बल्कि सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा व उनके पारिवारिक मेंबर चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद कांग्रेसी वर्करों पर झूठे पर्चे दर्ज करवा रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले में दखल देने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि 27 मई तक सोहाना के एसएचओ को न बदला गया तो कांग्रेस पार्टी द्वारा थाने का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेसी वर्करों पर हुए पर्चो पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में केस दायर करने की बात कहीं है। उन्होंने थाना सोहाना में स्थित गांव गोबिदगढ़ के कई कांग्रेसी वर्करों को पेश किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अकाली वर्करों ने दो दिन पहले कांग्रेसी वर्कर सुखविंदर सिंह व मोहन सिंह की बुरी तरह मारपीट की थी। सुखविंदर सिंह को किरच मारी थी। जो कि इस समय चंडीगढ़ के सेक्टर-32 में अस्पताल में है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस संबंध में एसएसपी से बातचीत की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी वर्करों को गंभीर जख्मी करने वाले अकाली वर्करों पर कार्रवाई करने की जगह पुलिस उन पर क्रॉस केस दर्ज कर दिया है। उन्होंने बताया कि उनके नौ समर्थकों पर झूठे केस दर्ज किए गए है। प्रो. प्रेस सिंह चंदूमाजरा के दवाब में यह सब किया गया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेसी वर्करों को जबरदस्ती अकाली बनने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस मौके पर गोबिंदगढ़ के पूर्व ब्लॉक समिति मेंबर बलबीर सिंह भी मौजूद थे। जब इस संबंध में सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा से संपर्क किया गया तो तो उनके पीए ने कहा कि वह कोर कमेटी की मीटिंग में है। वहीं, अकाली दल के हलका इंचार्ज हरिंदर सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि राजनीतिक फायदा लेने के लिए विधायक सिद्धू ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक झूठी बयानबाजी करने से पहले अपना बीस साल पुराना रिपोर्ट कार्ड लोगों की कचहरी में पेश करे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें