फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श नगर डूबा अंधेरे में, 32 घंटे से लाइट गुल

Tue, 24 May 2016 10:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
‌बिजली - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नया गांव स्थित आदर्श नगर के सैकड़ों परिवार रविवार रात से ही आफत में है। इलाके की लाइट को गुल हुए 32 घंटे से भी अधिक समय हो चुका है। लेकिन, अभी तक भी इलाके में लाइट बहाल नहीं हो पाई है। इससे जहां लोगों के घरों में लगे इंर्वटर जवाब दे गए हैं। वहीं, पानी की सप्लाई तक ठप है। दूसरी तरफ तपती गर्मी में लोगों को नर्क जैसा जीवन व्यतीत करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इलाके के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार रात दो बजे लाइट गुल हो गई थी। इसके बाद से इलाके में दोबारा बिजली नहीं आई। लोगों के मुताबिक ट्रांसफार्मर में आई खराबी के चलते यह स्थिति बनी है। विभाग की तरफ से दूसरा ट्रांसफार्मर भेजा भी गया है। लेकिन सोमवार रात दस बजे तक शुरू नहीं हो पाया है। लोग खुद अपने स्तर पर मैकेनिक लगवाकर उसे फिट करवा रहे है। विभाग ने कोई मैकेनिक नहीं भेजा था। जिसने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने समस्या का स्थाई हल नहीं निकाला तो लोग संघर्ष की राह पर आ जाएंगे। इसके लिए सारी जिम्मेदारी प्रशासन के अधिकारियों की रहेगी। आदर्श नगर निवासी मितेश ने बताया कि इलाके में 450 के करीब घर में हैं। जहां पर सैकड़ों परिवार रहते हैं। लेकिन लाइट न होने से सारे परिवार आफत में है। लोगों के इन्वर्टर तक जवाब दे गए। वहीं, जब इस बारे विभाग के एसडीओ योगराज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया चल रही है। मौसम खराब होने के चलते स्थिति बनी है। उन्होंने बताया लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें