इस दौरान धारदार हथियार लगने से एक सिपाही घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने तीन लोगोें को नामजद करते हुए 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार की रात्रि वारंटियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया गया। मिलकखानम पुलिस ने गांव अज्जूवाला में हिस्ट्रीशीटर रंजीत सिंह पुत्र मक्खन सिंह के यहां दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया और जीप में बैठाकर ले जाने लगी। इतने में परिजन व ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर पुलिस वाहन को घेर लिया और जीप में बैठे रंजीत सिंह को छुड़ाने का प्रयास करने लगे।
इस दौरान पुलिस व ग्रामीणों में जमकर नोकझोंक होने लगी। तभी ग्रामीणों ने पुलिस पर लाठी डंडों व हथियारों से हमला बोल दिया। इस दौरान धारदार हथियार सिर में लगने से संजय सिंह गंभीर रूप से घायल गया। घायल साथी को देखकर अन्य पुलिस कर्मी सकते में आ गए। तभी ग्रामीण हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाकर ले गए। बाद में पुलिस कर्मियों ने घायल साथी को उपचार के लिये सीएचसी में भर्ती कराया।
दारोगा कामेश की ओर से आरोपी रंजीत सिंह, उसके पुत्र जोगी व रतविंदर सिंह सहित 15 अज्ञात के खिलाफ पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कार्यवाहक कोतवाल ओमवीर सिंह ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।