फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की आशंका, हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर के अकबरपुर गांव के लापता मजदूर का मंगलवार रात कुएं में शव पड़ा मिला था। इस मामले में परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति जमीन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस हिरासत में लेकर कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। प्रथम दृष्टया मजदूर की हत्या करके चार से पांच दिनों पहले शव फेंकने की बात सामने आई है। फॉरेंसिक ने साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन


अकबरपुर निवासी कृष्ण चंद्र ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसका भाई चंदन उर्फ चंद्रप्रकाश मजदूरी करने के लिए गांव के ही लोगों के साथ रिटौली गांव जाने की बात कहकर नौ दिसंबर को गया था। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। मंगलवार रात को युवक का शव गांव के एक कुएं में पड़ा मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक ने साक्ष्य जुटाए हैं। परिजन लापता गांव के ही साथ काम करने वाले लोगों पर युवक को गायब कर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। एसओ सौरभ सिंह ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। हत्या करके शव फेंका गया है। शव फूला हुआ था। इससे प्रतीत हो रहा है कि हत्या लगभग चार से पांच दिन पहले की कर दी गई थी। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें