फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नहर टूटने से 50 बीघे गेहूं की फसल जलमग्न

Tue, 16 Dec 2025 11:47 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर सोहांसा गांव में नहर टूटने के बाद डूबी फसल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर। शारदा सहायक नहर खंड 39 से जुड़ी नहर सोमवार की रात केवटा का पूरा के पास टूटने से किसानों की करीब 50 बीघे गेहूं की फसल डूब गई। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है।
क्षेत्र के सुभाष नगर सोहासा, केवटा का पूरा और हेमापुर को जोड़ने वाली नहर की मेड़ केवटा का पूरा के पास धंस गई जिससे नहर का पानी खेतों में घुस गया।
सुभाष नगर सोहासा, केवटा का पूरा और आसपास के गांवों में करीब 50 बीघे से अधिक गेहूं की फसल जलमग्न हो गईं। इसकी जानकारी होने के बाद किसानों में हड़कंप मच गया। किसान रात के अंधेरे में खेतों की तरफ पहुंच गए लेकिन तब तक कई एकड़ क्षेत्र पानी से घिर गया था। लगभग 50 बीघा फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। जबकि 20-25 बीघा में आंशिक क्षति हुई है। ग्रामीणों ने नहर विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर पानी रोकने की मांग की।
विज्ञापन

रात 12 बजे तक किसानों ने बांस बल्ली के सहारे नहर का पानी पूरी तरह बंद कर दिया। किसान हुबलाल, लालमणि सरोज, अशोक सरोज, शिवनाथ बिंद, मुकुंद लाल बिंद, पारस यादव, हरिश्चंद्र, विनोद यादव, हरिलाल आदि किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों ने बताया कि हमारी पूरी मेहनत बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

बिना मुआवजे के इस मौसम में परिवार का गुजारा कैसे चलेगा। लालमणि सरोज ने कहा कि नहर कटने से उनके खेतों में पानी भर गया है। किसानों ने प्रशासन से फसलों का 48 घंटे में सर्वे कर मुआवजा देने और नहर की मरम्मत कराने की मांग की है। नहर विभाग के अधिशासी अभियंता राजेन्द्र कुमार ने बताया कि कटे हुए नहर की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। प्रभावित क्षेत्र का सर्वे कार्य भी आज ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें