उरई (जालौन)। अपराध व अपराधियाें पर नकेल कसने के लिए एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने सोशल साइट से नागरिकों को जोड़कर अपराधियाें पर नकेल कसी जाएगी। लोग अपने गांव गली की समस्या को पुलिस से साझा कर सकेंगे जिसका मौके पर पुलिस जाकर निस्तारण भी करेगी। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि जब तक पुलिस जनता से संवाद व जुड़ाव नहीं रखेगी तब तक अपराध नियंत्रण में परेशानी होगी। इसके लिए वह एक व्हाट्सअप एप तैयार करवा रहे है। इसमें 19 थाना व कोतवालियाें से 50-50 अच्छे लोगों को जोड़ा जाएगा। इससे जिले के हर गांव गली की सूचना पुलिस के पास आएगी इससे पुलिस का सूचना तंत्र मजबूत होगा और साथ ही पुलिस को हर अपराध की फीड बैक भी मिलेगी।
इसके लिए उन्हाेंने बताया कि मोबाइल नंबर 9889474575 पर लोग अपना नंबर जुड़वा सकते हैं। ग्रुप में जुड़े लोगों का पुलिस सत्यापन भी करेगी कि कहीं कोई आपराधिक प्रवृत्ति का ग्रुप से न जुड़ जाए। इस ग्रुप से पुलिस जनता के बीच अपना गुडवर्क व अन्य जानकारियां भी शेयर करेगी। जैसे लोग कभी कभी अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने का काम करते है ऐसे में यह ग्रुप लोगाें को हकीकत बताकर उनका सहयोग लेगी। इस ग्रुप को कंप्यूटर पर एक सिपाही संचालित कर हर समस्या को नोट कर भरोसे के नंबर की तर्ज पर काम किया जाएगा। एसपी ने जिले के सभी कोतवाली व थाना प्रभारियाें से अपने अपने क्षेत्र के नंबर मांगे है जिनको ग्रुप से जोड़ा जा सके ।