सूचना पर आनन-फानन में थानाध्यक्ष प्रवीन सोलंकी गांव पहुंचे और पीड़ित को समझाबुझाकर शांत कराया। विवाद में पीड़ित के दो बेटों को नामजद हैं।
थाना क्षेत्र के गांव बिसारू में चबूतरे पर खड़ंजा बिछाने को लेकर बुधवार को हुए विवाद प्रकरण में बृहस्पतिवार को तब नया मोड़ आ गया। जब विवाद में नामजद दो युवकों के पिता घासी ने दूसरे पक्ष पर गाली-गलौज और धमकाने का आरोप लगाते हुए गांव छोड़ने की धमकी दे डाली।
उनका आरोप है कि दूसरे पक्ष की धमकियों से परिवार वाले डरे सहमे से हैं। ऐसे में गांव से पलायन की मजबूरी है। इससे गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
सूचना पर थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार सोलंकी आनन-फानन में गांव पहुंचे और ग्रामीण से बहकावे में न आने और दिक्कत होने पर थाने आकर जानकारी देने को कहा। पुलिस ग्रामीणों के साथ है, यदि माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो कार्रवाई तय है। गांव में पुलिस व पीएसी तैनात है। पूरी निगरानी की जा रही है। मामले में थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के चार-चार लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की थी।