फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानपुर खुर्द सहकारी बैंक में छत से प्लास्टर गिरा, बड़ा हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-13, 14
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

साल्हावास। खानपुर खुर्द स्थित सहकारी बैंक में छत से जर्जर प्लास्टर गिर गया। यह कर्मचारियों पर नहीं गिरा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे के दौरान दो कर्मचारी बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

बैंक भवन का निर्माण 1984 में हुआ था। 40 साल बीतने के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं हुई है। पैक्स प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि प्लास्टर गिरने से कोई चोटिल नहीं हुआ। कर्मचारियों ने सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समिति झज्जर और जीएम को पहले भी शिकायत की थी। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। सतीश कुमार ने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी है। उन्होंने मरम्मत या नए भवन बनने तक वैकल्पिक परिसर की मांग की है। इस बैंक से 10 गांव के लगभग 6060 किसान जुड़े हैं। बैंक की दीवारों में दरारें हैं और बारिश में छत टपकती है, जिससे खाद भी खराब होता है। यहां बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें