झज्जर। यादव धर्मशाला के पास पिकअप ने पहले स्कूटी में टक्कर मारी फिर पलट गई। इसमें एक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
उत्तर प्रदेश के जिला कासंगज थाना सोरो के गांव गढियारेत पहाडपुर निवासी धीरेंद्र कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह और दो बड़े भाई भगवान सिंह और एसरुन सिंह सब्जी मंडी झज्जर में काम करते हैं। सब्जी मंडी में ही रहते है। एक मई की रात को वह, भगवान सिंह दोनों पंकज निवासी झज्जर की पिकअप में बैठकर पुराना बस अड्डा झज्जर से सब्जी मंडी झज्जर जा रहे थे।
गाडी को पंकज तेज रफ्तार से चला रहा था। उसने पंकज गाड़ी धीरे चलाने के लिए बोला लेकिन वह नहीं माना। जब यादव धर्मशाला के पास पहुंचे तो पंकज ने एक स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया। थोड़ा आगे जाकर उनकी गाड़ी भी पलट गई। गाड़ी पलटते ही उसके भाई भगवान सिंह को काफी चोटें लगीं। उसका सिर सड़क पर लगा और वह बेहोश हो गया। फिर स्कूटी वाला भी वहीं पर आ गया। उसने डायल 112 पर काल की। उसके बाद पुलिस व एंबुलेंस आ गई। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनको पीजीआई रेफर कर दिया गया। रास्ते में भाई ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत पर पंकज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।