फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाब व गेंदा की खेती पर मिल रही 8 हजार प्रति एकड़ सब्सिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। किसानों की आय बढ़ाने और बागवानी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार की तरफ से गुलाब और गेंदा के फूलों की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ आठ हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। इसके साथ ही मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को 85 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जुलाई व अगस्त माह में गुलाब व गेंदा को उगाने की प्रक्रिया शुरू होती है। इसके बाद अक्तूबर व नवंबर में इसकी कटाई व छंटाई का समय होता है। बागवानी विभाग के अधिकारियों के अनुसार फूलों की खेती पारंपरिक फसलों की तुलना में किसानों के लिए बेहतर आय का माध्यम बन सकती है।
मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने से किसानों को शहद उत्पादन के साथ अतिरिक्त आय का स्रोत मिलता है। साथ ही परागण की प्रक्रिया बेहतर होने से फसलों की उत्पादकता में भी वृद्धि होती है। इसी कारण सरकार इस योजना के तहत 85 प्रतिशत तक सब्सिडी उपलब्ध करा रही है। बागवानी विभाग किसानों को योजनाओं की जानकारी देने और उनका लाभ दिलाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान भी चला रहा है।
विज्ञापन


वर्जन
फूलों की खेती करने वाले किसानों को सब्सिडी दी जा रही है। गेंदा व गुलाब के फूल उगाने पर आठ हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। इसके साथ मधुमक्खी पालन पर 85 प्रतिशत अनुदान राशि दी जा रही है।
विज्ञापन

डॉ. राजेंद्र लाठर, जिला बागवानी अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें