फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डींगरपुर में बुलडोजर से ध्वस्त किया 30 साल का अतिक्रमण

Sun, 02 Aug 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। मुरादाबाद संभल से सटे डींगरपुर चौराहे से सटी सरकारी भूमि से सड़क किनारे दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चली तो दुकानदारों में खलबली मच गई। कुछ दुकानदारों ने सामान हटाने के कुछ मोहलत देने की मांग की जिसको अस्वीकार कर दिया गया क्योंकि प्रशासन ने पहले अतिक्रमण स्वयं ही हटाने को लाल निशान लगाया था जिसके बाद अतिक्रमण नहीं हटाने पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई है। गौरतलब है कि कुंदरकी ब्लॉक की ग्राम पंचायत डींगरपुर में मुरादाबाद संभल रोड के किनारे पर सिंचाई विभाग की काफी कीमती भूमि है, इस भूमि से ही बिल्कुल सटे डींगरपुर चौराहे पर सड़क किनारे से लोगों ने अपनी दुकानें बना रखीं थी और खोखे खड़े करके अतिक्रमण कर दिया था। बताते हैं कि लगभग तीस वर्षों से डींगरपुर चौराहे से सटी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण चला आ रहा है। प्रशासन ने पहले से शुक्रवार को चौराहे से पुलिस चौकी तक और शनिवार को कुंदरकी रोड पर अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण हटने से डींगरपुर चौराहे के सामने जाम की स्थिति नहीं बनेगी और सड़क हादसों पर भी अंकुश लगने की उम्मीद है। कार्रवाई के दौरान मैनाठेर पुलिस के साथ लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें