संवाद न्यूज एजेंसी
बादली। क्षेत्र की सड़कों पर बने गहरे गड्ढे वाहन चालकों को हादसे का न्योता दे रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त से गड्ढों को भरने की मांग की है। ग्रामीणों ने विभिन्न सड़कों पर बने गड्ढों को चिह्नित कर जिला उपयुक्त को बताया है।
ग्रामीण तरुण गुलिया व अन्य ग्रामीण ने बताया कि बादली गांव के आसपास की सड़कों पर गहरे गड्ढे होने से कई बड़े हादसे हो चुके हैं जबकि दो पहिया वाहन चालकों का गिरना आम बात हो गई है। बार-बार मरम्मत की मांग किए जाने के बाद भी कुछ प्रमुख स्थानों के गड्ढे नहीं भरे जा रहे हैं। अगर गड्ढों को समय रहते नहीं भरा गया तो आने वाले दिनों में बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
ग्रामीणों ने 9 गड्ढों का दिया हवाला
- पुलिस चौकी के पास एनसीआर माइनर पुल के ऊपर गड्ढा
- झज्जर-बादली रोड स्थित केएमपी पुल के नीचे बना गड्ढा
- बादली-बाईपास पर तहसील के सामने घुमाव पर बने गड्ढे
- बाईपास पर बिजली दफ्तर के पीछे टूटी पुलिया
- पुराना गुरुग्राम चौक और एमपी माजरा चौक पर गड्ढे
- बादली-बहादुरगढ़ रोड पर केएमपी पुल के नीचे सड़क पर बने गड्ढे
- बादली-सांपला रोड पर बुपनियां गांव के पास बने गहरे गड्ढे
- बादली-फ़तेहपुर रोड पर बने गड्ढे।