फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबकी बार जयपुर में यहां नजर आया पैंथर!

Mon, 22 May 2017 03:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Leopard - फोटो : demo
विज्ञापन
राजधानी जयपुर के आबादी इलाके में एक फिर पैंथर के नजर आने की सूचना है। इस बार पैंथर हरमाड़ा इलाके के भगवान नगर कुमावतों की ढाणी में नजर आया है। यहां इसने एक बाड़े में बंधे दो बकरों को शिकार बनाया है। 
विज्ञापन


रविवार रात को कुमावतों की ढाणी में एक बाड़े में बंधे दो बकरों को पैंथर या अन्य किसी जंगली जानवर ने अपना शिकार बना लिया। ग्रामीणों के अनुसार यहां पैंथर आया था। हालांकि वन विभाग ने उनके इस दावे की पुष्टि नहीं की है। वे वहां जरख आने की आशंका जता रहे है। 

सोमवार को इस मामले में जानकारी मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने भी मौका देखा और ग्रामीणों को सजग रहने की हिदायत दी। यह ढाणी नाहरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य के अंतर्गत आने वाले आकेड़ा, नींदड वनक्षेत्रों से अधिक दूर नहीं है। ऐसे में जंगल से भटक पैंथर या जरख यहां आ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि इससे पहले जयपुर के जवाहरलाल नेहरू मार्ग स्थित स्मृति वन में, खो नागोरियान और जयपुरिया अस्पताल के पास पैंथर नजर आ चुके हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें