फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के लिए दुआ मांगने ख्वाजा की चौखट पर पहुंचे अजय

Mon, 22 May 2017 03:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
ख्वाजा की दरगाह पर अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर फिल्म स्टार्स का आना कोई नई बात नहीं है। आमतौर पर अपनी फिल्मों की सफलता के लिए ख्वाजा की दरगाह पर स्टार्स आते हैं। इस बार ख्वाजा की चौखट पर एक स्टार पहुंचा, लेकिन फिल्म के लिए नहीं बल्की अपने पिता की सलामती की मन्नत के लिए।
विज्ञापन


सोमवार को अजय देवगन ख्वाजा की चौखट चूमी। अभिनेता अजय देवगन सुबह ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर पहुंचे। अजय इस बार ख्वाजा की दरगाह पर अपने पिता वीरू देवगन की सेहत की दुआ मांगी है। वीरू देवगन की तबीयत इन दिनों नासाज बताई जा रही है। 

दरगाह के निजाम गेट से जियारत करने पहुंचे अजय देवगन की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक उमड़ पड़े। ऐसे में पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। यहां धक्का—मुक्की के चलते एक बार अजय देवगन का पांव फिसल गया, गनीमत रही कि उन्हें चोट नहीं आई। अजय देवगन जियारत के बाद जयपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें