राजाजीपुरम
सामग्री- डोसा बैटर 2 - 3 कप, पालक का पेस्ट आधा कप नमक स्वाद के मुताबिक।
स्टफिंग के लिए
पालक 2 कप पालक पिसी हुई, तेल 2-3 टेबल स्पून, पनीर 200 ग्राम, नमक स्वाद के मुताबिक, जीरा छोटा चम्मच, हरी मिर्च 2-3, अदरक का पेस्ट आधा चम्मच, लाल मिर्च स्वाद के मुताबिक।
विधि
डोसा मटीरियल ऐसे तैयार करें-
सबसे पहले पैन में 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर, गर्म करें फिर उसमें जीरा भूनें। जीरा भुनने के बाद हरी मिर्च, अदरक पेस्ट डालें। अब इसमें पालक, नमक, लाल मिर्च और पनीर डालकर अच्छी तरह मैश कर लें। इसे अब कटोरे में निकाल लें। डोसा बैटर में पालक पेस्ट और नमक डाल कर मिक्स करें।
अब डोसा बनाएं-
नानस्टिक तवा गर्म करें और उस पर तेल फैलाएं। अब इस पर डोसा मटीरियल डालें और फैलाएं। तवे पर ये चिपके नहीं, इसलिए थोड़ा सा दोसा के चारों ओर और दोसा भी डाल दें। इसे सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें मटीरियल भरें और मोड़कर तवे से उतार दें। इसे आप नारियल की चटनी और सांभर के बार सर्व करें।
कैसे बनाएं दोसा बैटर
3 भाग चावल और 1 भाग उरद दाल साफ करके अलग अलग पानी में 4-5 घंटे के लिये भिगो दीजिये। फिर एक्स्ट्रा पानी निकालें और इसे पीस लें।