फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने शुरू किया सदस्य बनाओ अभियान

Sat, 25 Jan 2014 02:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के स्पोर्ट्स सेल के संयोजक स्वर्ण सिंह की अध्यक्षता में मनीमाजरा में सदस्य बनाओ अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन और स्पोर्ट्स सेल के प्रभारी बलजीत सिंह ढिल्लों बतौर मुख्यातिथि उपस्थित थे।

टंडन ने इस अभियान की सराहना की और कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता शहर में घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की विचारधारा के बारे में बताएंगे और एक घर एक नोट पांच वोट का संदेश देंगे। 

सेल के संयोजक स्वर्ण सिंह ने बताया कि अभियान के पहले ही दिन लगभग 250 से भी अधिक सदस्य बनाए गए। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इस अवसर पर जिला प्रधान शक्ति प्रकाश देवशाली, मंडल प्रधान राकेश नोनी, जगतार सिंह जग्गा, ओपी बुद्धीराजा और राजिन्द्र शर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें