फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा 8वीं के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति पाने का अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। सरकारी स्कूलों के कक्षा 8वीं के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति पाने का अवसर मिल रहा है। केंद्र सरकार की नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा के लिए आवेदन 24 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। विद्यार्थी 24 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे, जिसके बाद 29 नवंबर को परीक्षा आयोजित होगी।
इस परीक्षा में सफल रहने वाले छात्रों को कक्षा 9 से 12वीं तक पढ़ाई जारी रखने के लिए हर साल 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। यह योजना उन विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर देती है जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। छात्रवृत्ति की राशि पढ़ाई से जुड़े खर्चों में मदद करती है और स्कूल छोड़ने की स्थिति को रोकती है। जिला गणित विशेषज्ञ विक्रम ने बताया कि इसका उद्देश्य मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता देना है। चयनित विद्यार्थियों को 4 साल में कुल 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिल सकती है। यह राशि प्रति माह एक हजार रुपये के रूप में दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी। पहले भाग में मानसिक योग्यता परीक्षण के 90 प्रश्न होंगे। दूसरे भाग में बौद्धिक योग्यता परीक्षण होगा, जिसमें सामाजिक विज्ञान, गणित और विज्ञान से संबंधित 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों भागों के लिए 90-90 मिनट का समय निर्धारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें