फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु ही जीवन के अंधकार को दूर कर सकते हैं : महंत राजेंद्र दास

विज्ञापन
29jjrp18- गांव माजरा डी दूबलधन में स्थित तपोभूमि जटेला धाम में प्रवचन करते महंत राजेंद्र दास। स
विज्ञापन
बेरी। तपोभूमि जटेला धाम के पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि गुरु का स्थान संसार में सर्वोच्च है। गुरु ही अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं और मनुष्य को परमात्मा की ओर अग्रसर करते हैं।
विज्ञापन


वह गांव माजरा डी दूबलधन स्थित तपोभूमि जटेला धाम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर स्वामी नितानंद महाराज की पावन ब्रह्मवाणी पर आयोजित अखंड पाठ और विशाल सत्संग में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।

महाराज ने कहा कि मानव जीवन को सफल बनाने के लिए सद्गुरु का सान्निध्य और मार्गदर्शन आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार, सेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़ने का आह्वान किया। अखंड पाठ की पूर्णाहुति के बाद आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें