फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! होटलों में ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर हो रही ठगी

Wed, 08 Jun 2016 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
वेबसाइट पर होटल के कमरों की आकर्षक तस्वीरें दिखाई जा रही हैं।
विज्ञापन
शिमला के होटलों में कमरों की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर सैलानियों से ठगी हो रही है। ऑनलाइन एडवांस बुकिंग वेबसाइट पर होटल के कमरों की आकर्षक तस्वीरें दिखाई जा रही हैं लेकिन जब सैलानी होटल पहुंचते हैं तो उन्हें बेहद खस्ताहाल कमरों में ठहराया जाता है। जयपुर के धीरज भटनागर सोमवार को अपने परिवार के साथ शिमला पहुंचे थे।
विज्ञापन


शिमला में जिस होटल की उन्होंने ऑनलाइन बुकिंग करवाई थी उसके कमरे बेहद खराब हाल में थे। धीरज ने बताया कि दो कमरों के एवज में उनसे 3200 रुपये एडवांस वसूल लिए गए। कमरों के कारपेट गंदे थे और सीलन के कारण कमरों में बदबू आ रही थी। कमरों का हाल देखने के बाद जब बुकिंग करने वाली कंपनी से संपर्क किया गया तो कोई सुनवाई नहीं हुई।

धीरज ने बताया कि बाद में बुकिंग कंपनी ने मान लिया कि कमरों की जांच किए बिना होटल को अटैच कर दिया गया था जिसके कारण यह समस्या पेश आई है। धीरज ने बताया कि बुकिंग कंपनी बिना जांच किए होटलों के कमरे बुक कर देती है जिसके कारण सैलानियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडवांस बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी

वेबसाइट पर होटल के कमरों की आकर्षक तस्वीरें दिखाई जा रही हैं।
एडवांस बुकिंग के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी हुई हैए कमरों में ठहरे बिना उनसे पैसे वसूल लिए गए और शिकायत के बावजूद वापिस नहीं लौटाए गए। उन्हें परिवार के साथ दूसरी जगह कमरे लेकर रहना पड़ा। उधर, जब होटल में कमरों की एडवांस बुकिंग करने वाली कंपनी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि कंपनी के साथ नई प्रापर्टी अटैच की गई है।

शिकायत के बाद संबंधित होटल का निरीक्षण करने के लिए टीम भेज दी गई है। संबंधित होटल के मालिक का कहना है कि उनके होटल में हर रोज कमरों की सफाई  होती है। बुकिंग साइट के माध्यम से कमरे बुक किए गए थे अगर कस्टमर को कमरे पसंद नहीं आए और उन्होंने चेक इन नहीं किया तो इसमें होटल की कोई भूमिका नहीं है।

होटल का होगा निरीक्षण, नोटिस भी भेजेंगे
एडवांस बुकिंग के बाद होटल में कमरे की कंडीशन सही न होने को लेकर शिकायत मिली है। विभाग होटल का औचक निरीक्षण कर नोटिस जारी करेगा।- सुरेंद्र जस्टा, उपनिदेशक  पर्यटन विभाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें