फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामित्व योजना के तहत शिकायतों का निपटान करें अधिकारी : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। स्वामित्व योजना और लाल डोरा से जुड़ी शिकायतों के निपटारे में देरी रोकने के लिए सरकार ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को इनकी सख्ती से पालना करने और शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों को अनावश्यक रूप से एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में न भेजा जाए।
विज्ञापन

डीसी सोमवार को मुख्य सचिव हरियाणा के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों के साथ योजना की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने हरियाणा आबादी देह अधिनियम-2025 के प्रावधानों और निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार शिकायतों का निपटारा करने को कहा।
उन्होंने बताया कि अधिनियम के तहत शिकायतों का निपटारा केवल नामित राजस्व अधिकारी करेंगे। इनमें नायब तहसीलदार और तहसीलदार सहित संबंधित राजस्व अधिकारी शामिल हैं। वहीं सभी पटवारियों को अपने अधिकार क्षेत्र की राजस्व संपदाओं में आबादी देह क्षेत्र के लिए सर्वेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। डीसी ने बताया कि स्वामित्व-आबादी देह प्रॉपर्टी पोर्टल 18 नवंबर से शुरू होगा। इस पर नागरिक अपनी दावे और आपत्तियां दर्ज कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें