फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवारों और प्रतिष्ठानों से सांख्यिकीय जानकारी जुटा रहा एनएसओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सीपीआई और एआईडीआईएस सर्वेक्षण भी झज्जर में जारी
विज्ञापन

झज्जर। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ), क्षेत्र संकार्य प्रभाग (एफओडी) देशभर में वर्ष 1950 से परिवारों और प्रतिष्ठानों से सांख्यिकीय जानकारी जुटा रहा है। सितंबर 2026 के दौरान जिला झज्जर में विभिन्न सर्वेक्षणों का क्षेत्रीय कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने इसमें नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
इन सर्वेक्षणों में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) शामिल है। वार्षिक असंगठित क्षेत्र उद्यम सर्वेक्षण (एएसयूएसई) भी इनमें से एक है। राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण (एनएचआईएस) और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) सर्वेक्षण भी किए जा रहे हैं। अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण (एआईडीआईएस) भी इस कार्य का हिस्सा है। स्थिति मूल्यांकन सर्वेक्षण (एसएएस) और प्रवासन संबंधी विवरण सर्वेक्षण (एमपीएस) भी शामिल हैं। सेवा क्षेत्र में सम्मिलित प्रतिष्ठानों का वार्षिक सर्वेक्षण (एएसआईएसएसई) भी किया जाएगा। झज्जर के कई गांवों और शहरी क्षेत्रों का चयन इन कार्यों के लिए हुआ है।
विज्ञापन

प्रशिक्षित एनएसओ अधिकारी चयनित परिवारों एवं प्रतिष्ठानों से जानकारी एकत्रित करते हैं। वे सुरक्षित डिजिटल उपकरणों और अधिकृत वेब पोर्टल का उपयोग करते हैं। प्राप्त सभी सूचनाएं पूर्णत: गोपनीय रखी जाती हैं। इनका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए ही होता है। किसी भी रिपोर्ट में परिवारों या प्रतिष्ठानों की पहचान उजागर नहीं की जाती।
विज्ञापन

इंसेट
नागरिकों से सहयोग की अपील
उपायुक्त ने जिला के नागरिकों और प्रतिष्ठानों से सहयोग मांगा है। उन्होंने सर्वेक्षण अधिकारियों को सही एवं पूर्ण जानकारी देने की अपील की। जनता का सहयोग देश के लिए विश्वसनीय सांख्यिकीय आधार तैयार करेगा। यह बेहतर नीति निर्माण और राष्ट्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। सही जानकारी से सामाजिक-आर्थिक विकास के विश्वसनीय आंकड़े बनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें