फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसजी की स्थाई सदस्यता के लिए हैं प्रयासरत

Sat, 02 Jul 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सतीश चंद्र कॅालेज में शुक्रवार को छात्रसंघ उद्घाटन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि
विज्ञापन

देश में परिवर्तन की लड़ाई में बलिया की अग्रणी भूमिका रही है। सेनाध्यक्ष पद पर रहते हुए मैने की देश की रक्षा के लिए शहीद होते हुए उन जवानों को देखा है जिनके दम पर पूरा देश आराम से सोता है।

कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  नेतृत्व में हमारी विदेश नीति बदली है। जिसके चलते हमारा देश एनएसजी की स्थाई सदस्यता के लिए प्रयासरत है। विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मैं भी छात्रसंघ की उपज हूं जिसकी बदौलत लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रसंघ में अध्यक्ष और महामंत्री पद हासिल करने का गौरव प्राप्त हुआ था। कहा कि छात्रसंघ से निकले हुए नेता देश के विभिन्न पदों को सुशोभित कर चुके हैं। छात्रसंघ राजनीति की नर्सरी मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद भरत सिंह के प्रतिनिधि डॉ. अरुण सिंह गामा ने छात्रसंघ अध्यक्ष विवेक कुमार पाठक के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए नए छात्रसंघ भवन एवं मनोरंजन हाल का सुंदरीकरण का कार्य सांसद द्वारा स्वीकृत किए जाने की बात बताई। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष विवेक पाठक, आलोक, मोनू ने गदा तथा महर्षि भृगु का स्मृति चिह्न देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार उपाध्याय तथा संचालन अरुण सिंह बंटू ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें