दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओं के लिए मेट्रो और बसों में मुफ्त यात्रा वाले प्रस्ताव पर शहरी और आवास विकास मंत्री हरदीप पुरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने गुरुवार को संसद में तृणमूल कांग्रेस के सांसद एस रॉय के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि केंद्र को दिल्ली सरकार की तरफ से अब तक ऐसी किसी भी योजना के बारे में कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है।
उधर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि दिल्ली मेट्रो ने अपना प्रस्ताव जमा कर दिया है। हमारी तरफ से इस पर सैद्धांतिक मंजूरी है। वहीं दिल्ली सरकार इसके विवरण का अध्ययन कर रही है।
गौतलब है कि पिछले दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली मेट्रो और बसों में महिलाओं के मुफ्त यात्रा घोषणा की थी। इसके बाद से ही इस फैसले पर सियासी घमासान मचा हुआ था। उन्होंने कहा था कि यदि कोई तकनीकी अड़चन नहीं आई तो छह माह में योजना लागू हो जाएगी।