04jjrp14-नीतिन भुक्कर अपने पदक के साथ। स्रोत-परिजन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव गोरिया के खिलाड़ी नीतिन भुक्कर पुत्र दिलबाग भुक्कर ने एक बार फिर से खेलों में इतिहास रचा है।
2 से 5 दिसंबर तक उदयपुर राजस्थान में आयोजित खेलो इंडिया विश्वविद्यालय की नौकायन प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त करके अपने गांव, क्षेत्र, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। नीतिन भुक्कर के पदक जीतने पर गांव में खुशी का माहौल है।
कोच रविंद्र धनखड़ ने बताया कि इससे पहले भी नीतिन ने 28 अक्तूबर से 4 नवंबर 2024 में राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक प्राप्त किया। इसके बाद 3 से 6 जनवरी इसी वर्ष वर्ल्ड चैंपियनशिप फिलिपींस में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त करके देश का नाम रोशन किया। खिलाड़ी के पिता दिलबाग सिंह, मां पवित्रा, दादा दयाचंद आदि परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस दौरान सरपंच अजित सिंह, पार्षद शिवकुमार खोरड़ा, कोच सज्जन मंदौला, छाजूराम, राजू, प्रदीप, मनदीप मास्टर, बिंटू मास्टर, डाक्टर ओमवीर, चरण सिंह, पवन गहलोत ने उन्हें बधाई दी ।