फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट टू एनर्जी मामले में एनजीटी ने लगाई फटकार

Thu, 01 Dec 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एनजीटी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट मामले की सुनवाई के दौरान नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने दिल्ली सरकार और संबंधित प्राधिकरणों को अपुष्ट आंकड़ों व सूचनाओं के लिए कड़ी फटकार लगाई है। पीठ ने कहा कि सरकार को पर्यावरण छोड़ बाकी सभी चीजों की चिंता है।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान प्राधिकरणों की ओर से पेश अधिवक्ता व अधिकारी राजधानी में प्रतिदिन पैदा और निष्पादित होने वाले कचरे का हिसाब नहीं दे पाए। एनजीटी ने हर सवाल पर समय मांगने पर नाराजगी जाहिर की। जस्टिस स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने बुधवार को सुखदेव विहार कॉलोनी रेजीडेंट्स एसोसिएशन के मामले पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की।

पीठ ने दिल्ली सरकार को कहा कि आप लोग आखिर कर क्या रहे हैं। आंकड़े जुटाना आपका काम है, इसलिए बताइए कि दिल्ली में प्रतिदिन कितना ठोस कचरा पैदा होता है। इससे पहले नगर निकायों की ओर से दिए गए आंकड़ों पर भी पीठ ने सवाल उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें