फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

247 करोड़ से बनेगा खेरड़ी मोड़ से भिवानी तक का फोरलेन मार्ग

Thu, 01 Dec 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी में पिछले करीब आठ साल से लटके खेरड़ी मोड़ से भिवानी तक के नेशनल हाईवे को फोरलेन बनाने का प्रोजेक्ट अब सिरे चढ़ने की उम्मीद है। सरकार ने नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के प्रपोजल पर मंजूरी की मोहर लगा दी है और 247 करोड़ के एस्टिमेट को मंजूर किया है। अब डीएनआईटी मंजूर होते ही टेंडर छोड़े जाएंगे। इसके अलावा बस स्टैंड से निनान गांव तक के मार्ग और अनाज मंडी ओवरब्रिज के आगे करीब दो किलोमीटर मार्ग को भी अगले तीन महीने में फोरलेन बनाया जाएगा।

भिवानी से रोहतक मार्ग नेशनल हाईवे है और कांग्रेस कार्यकाल में इसे फोरलेन बनाने का प्लान बना था। करीब सात साल पहले रोहतक से खेरड़ी मोड़ तक के मार्ग को तो फोरलेन बना दिया गया मगर खेरड़ी मोड़ से भिवानी तक का मार्ग निर्माण लटक गया। दोबारा भी इस पर काम शुरू हुआ तो ठेकेदार बीच में काम छोड़ फरार हो गया। पिछले लंबे समय से मार्ग निर्माण लटका हुआ था।
विज्ञापन


अब भाजपा सरकार ने इस मार्ग पर काम कराने का निर्णय लिया है। नेशनल हाईवे आथोरिटी ऑफ इंडिया की ओर से भेजे प्रस्ताव और एस्टिमेट को मंजूरी दे दी है। सरकार से एस्टिमेट मंजूर होने के बाद अब विभाग ने डीएनआईटी अप्रूवल के लिए भेजी है। 15 दिन में डीएनआईटी अप्रूव होने की उम्मीद है। जिसके बाद मार्ग निर्माण के लिए टेंडर छोड़े जाएंगे। खेरड़ी मोड़ से निनान बाइपास तक करीब 20 किलोमीटर मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा। इसके लिए 247 करोड़ का एस्टिमेट पास किया गया है। निनान बाइपास से दादरी मार्ग तक फोरलेन बनेगा। दादरी मार्ग में मिलने के बाद दादरी-महेंद्रगढ़ सीमा तक अलग से फोरलेन मार्ग बनेगा। जिसका ठेका अन्य ठेकेदार को दिया गया। इसके लिए करीब 260 करोड़ के एस्टिमेट को मंजूरी दी गई है।

तीन महीने 12 करोड़ से फोरलेन बनेंगे दो मुख्य मार्ग
भिवानी बस स्टैंड से निनान तक का मार्ग बदहाल है। बरसात ने मार्ग की हालत ज्यादा बिगाड़ दी है। हालांकि पिछले दिनों पैचवर्क किया गया है मगर लेवल नहीं होने के कारण यह वाहन चालकों के लिए परेशानी ही बना है। अब नेशनल हाइवे आथोरिटी ने इसे फोरलेन बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। टेंडर छोड़ दिए है और अगले तीन माह में मार्ग का निर्माण होने की उम्मीद है। इसके अलावा अनाज मंडी ओवरब्रिज से आगे के करीब दो किलोमीटर मार्ग को भी फोरलेन किया जाएगा। यहां दिनभर खासी भीड़ रहती है और अक्सर जाम के हालात रहते है। इन दोनों मार्गों के निर्माण पर करीब 12 करोड़ खर्च होंगे।
विज्ञापन


खेरड़ी मोड़ से भिवानी तक के मार्ग को फोरलेन बनाने के एस्टिमेट को मंजूरी मिल गई है। डीएनआईटी मंजूरी के बाद टेंडर छोड़े जाएंगे। करीब 247 करोड़ की लागत आएगी। अगले तीन-चार माह में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। बस स्टैंड से निनान और अनाजमंड़ी ओवरब्रिज से आगे के दो किलोमीटर मार्ग का टेंडर छोड़ा जा चुका है। इसे जल्द ही बनवाया जाएगा।
कर्ण सिंह, एक्सईएन, नेशनल हाइवे आथोरिटी ऑफ इंडिया

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें