फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक से गुरुग्राम के लिए चलाई जाएगी नई रोडवेज बस, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
14jjrp19- झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा में खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। रोहतक से गुरुग्राम के लिए रोडवेज विभाग झज्जर डिपो की तरफ से नई बस का संचालन किया जाएगा। रोहतक से संचालित होकर यह रोडवेज बस वाया बहादुरगढ़, द्वारका एक्सप्रेस-वे होते हुए गुरुग्राम जाएगी। इस रोडवेज बस के संचालन होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

रोडवेज विभाग की तरफ से अलग-अलग रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं, अब रोडवेज विभाग झज्जर डिपो की तरफ से एक नई रोडवेज का संचालन किया जाएगा। यह रोडवेज बस रोहतक बस अड्डा से संचालित होगी। इसके बाद यह बस बहादुरगढ़ बस अड्डा पहुंचकर द्वारका एक्सपेस-वे से होते हुए गुरुग्राम बस अड्डा पर पहुंचेगी।
इस रोडवेज बस के चलाए जाने से रोहतक और बहादुरगढ़ से गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। द्वारका एक्सप्रेस-वे रोडवेज बस चलाए जाने से यात्री कम समय में गंतव्य तक पहुंच पाएंगे। इस यात्रियों के समय में भी बचत होगी। इस सप्ताह में इस रोडवेज बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



रोहतक
से बहादुरगढ़ होते हुए द्वारका एक्सप्रेस-वे से गुरुग्राम के लिए रोडवेज बस का संचालन किया जाएगा। रोडवेज बस चलने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और समय की बचत होगी।
विज्ञापन

-प्रमोद, यातायात प्रबंधक, रोडवेज विभाग झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें