फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव: यहां बढ़ेंगे व बदले जाएंगे मतदान केंद्र

Sun, 24 Apr 2016 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
अगले वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव के लिए जिले की नौ सीटों के लिए 1438 मतदान केंद्र व 3339 पोलिंग बूथ बनेंगे। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 के लिए सर्वे सत्यापन के बाद जिले में 8 नए मतदान केंद्र और 48 पोलिंग बूथ चिह्नित हुए हैं।
विज्ञापन


इनके साथ ही निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की ओर से तय मानकों को पूरा न करने की प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर 40 पुराने मतदान केंद्रों और 96 पोलिंग बूथों के निर्धारण में भी फेरबदल कर इन्हें नए सिरे से चिह्नित किया गया है।

नए मतदान केंद्रों व मतदेय स्थल की सूची प्रकाशन के बाद इस पर आपत्ति सुनने को शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों और संगठनों के प्रतिनिधियों की एक बैठक भी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


इस दौरान सरोजनीनगर, लखनऊ पश्चिम, कैंट व मलिहाबाद विधान सभा क्षेत्रों में बदले गए कुछ मतदान केंद्रों व पोलिंग बूथों की पुन: समीक्षा की मांग की गई।
Trending Videos

30 अप्रैल तक का दिया जाएगा वक्त

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम राजशेखर ने दर्ज आपत्तियों के आधार पर संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को पुन: सत्यापन कर 30 अप्रैल तक इनका निस्तारण कर समायोजित कराने का निर्देश दिया है।

उन्होंने बताया कि आपत्ति व सुझाव दर्ज कराने से वंचित रह गए लोगों को 25 अप्रैल को भी आयोजित बैठक में मौका दिया जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि करीब दो माह तक सर्वे सत्यापन के बाद जर्जर व क्षतिग्रस्त भवन में बने 40 मतदान केंद्र व 96 पोलिंग बूथों को बदले जाने के लिए आयोग को अनुमोदित करते हुए 8 नए मतदान केंद्र व 48 पोलिंग बूथ बनाए जाने की अनुमति मांगी गई है।

वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान आयोग द्वारा नौ विधान सभा में 1428 मतदान केंद्र व 3291 पोलिंग बूथ अनुमोदित किए गए थे।

अब केंद्रों पर सिर्फ भूतल कक्षों में ही मतदान

सीनियर सिटीजन व चलने में दिक्कत झेल रहे वोटरों को ध्यान में रखते हुए सभी मतदान स्थलों पर बूथ ग्राउंड फ्लोर पर ही बनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिले के सभी नौ विधान सभा क्षेत्र में अब किसी भी मतदान केंद्र पर कोई सहायक बूथ स्थापित नहीं होगा। साथ ही निर्धारित पोलिंग बूथों पर भी मतदान करने वाले वोटरों की अधिकतम संख्या का भी निर्धारण कर इसे अधिकतम 15 सौ वोट तक सीमित कर दिया गया है।

इससे अधिक वोटर होने पर केंद्र पर नए पोलिंग बूथ को बनाने का प्रस्ताव आयोग से किया गया है।

15 बिंदुओं की जांच
बदलाव के लिए मतदान केंद्र पर तय पोलिंग बूथों की संख्या, बूथ स्तर पर उपलब्ध कक्ष, निर्धारित बूथ कक्ष के खिड़की दरवाजे, मतदान केंद्र पर आने वाले वोटरों के लिए छायादार विश्राम स्थल, बाउंड्रीवाल, पेयजल, शौचालय और मतदान केंद्र तक पहुंचने की सहज उपलब्धता जैसे 15 बिन्दुओं को शामिल किया गया।
विज्ञापन

विधानसभा वार मतदान केंद्र व पोलिंग बूथ की संख्या

विधानसभा--मतदान केंद्र--मतदान स्थल--नए बढ़े केंद्र--पोलिंग बूथ
मलिहाबाद--289--375--0--8
बख्शी का तालाब--248--390--4--13
सरोजनीनगर--215--458--0--10

पश्चिम--92--380--2--6
उत्तर--69--346--1--5
पूर्व--75--369--0--5

मध्य--83--329--1--4
कैंट--68--315--0--1

मोहनलालगंज--297--377--0--6
कुल--1436--3339--8--48
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें