फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक वारदात : घर में अकेली सो रही किशोरी की हत्या, कमरे में पड़ी मिली लाश, दुष्कर्म की आशंका

Sun, 20 Feb 2022 11:44 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

बिजनौर जिले में एक खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। नाबालिग युवती की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। नालाबिग युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के ग्राम नूर अलीपुर भगवंत में एक नाबालिग युवती की लाश उसके घर में ही पड़ी मिली। मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम नूर अलीपुर भगवंत उर्फ डेहरी निवासी व्यक्ति परिवार सहित शादी में गया था। शनिवार की रात्रि घर पर उसकी अकेली 16 वर्षीय पुत्री थी। लड़की के साथ पड़ोस के दो छोटे बच्चे भी सोए हुए थे। रविवार सुबह जब लड़की का पिता घर पहुंचा, तब उसने लड़की की लाश कमरे में पड़ी हुई पाई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले में युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें: आत्महत्या या हत्या: शिवम के पिता बोले- जमीन पर तड़पता रहा बेटा, फोटो खींचते रहे लोग, कहा- मर चुकी है लोगों की संवेदना
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मौके पर पहुंचे कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक हरीश चंद्र जोशी और सीओ नगीना सुमित शुक्ला ने घटनास्थल का मुआयना किया। मौके के हालात बता रहे हैं कि किशोरी ने खुद को बचाने के लिए काफी जद्दोजहद की होगी। किशोरी की एक चप्पल कमरे के बाहर बरामदे में मिली है। किशोरी को बरामदे से कमरे तक घसीट कर ले जाने के अभी निशान बने हुए थे। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर कड़ियों को सुलझाने में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें: भयावह था हादसा: बस चालक के खिलाफ मुकदमा, चीख-पुकार सुन दौड़ पड़े थे लोग, भाई-बहन की मौत से गांव में मातम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें