फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों के बधियाकरण के लिए नगर परिषद ने फिर लगाया टेंडर

विज्ञापन
फोटो-57: लालचंद कॉलोनी की एक गली में घूमते कुत्ते। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में बेसहारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण करने के लिए नगर परिषद ने एक बार फिर बधियाकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब चार हजार बेसहारा कुत्तों का बधियाकरण कराने के लिए नगर परिषद ने दोबारा टेंडर लगाया है। पिछली बार टेंडर लगाने के बावजूद कोई ठेकेदार सामने नहीं आया था, जिसके चलते योजना पर काम शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

शहर में बेसहारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आए दिन लोगों को कुत्तों के काटने की घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। सिविल अस्पताल में रोजाना कुत्तों के काटने के 50 से ज्यादा मामले पहुंच रहे हैं।
नगर परिषद ने करीब आठ माह पहले भी आवारा कुत्तों के बधियाकरण के लिए टेंडर लगाया था। इसका जीव प्रेमियों ने विरोध किया था। । विरोध के चलते नगर परिषद को पुराना टेंडर रद करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-57: लालचंद कॉलोनी की एक गली में घूमते कुत्ते। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें