फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंग की दाल के कोफ्ते

Sun, 21 Jul 2013 05:18 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सुषमा श्रीवास्तव
विज्ञापन


सामग्री- 100 ग्राम मूंग की दाल, 100 ग्राम पनीर, 100 ग्राम बेसन, 3-4 हरी मिर्च, एक चम्मच पिसी लाल मिर्च, 4 बड़े चम्मच तलने के लिए तेल, चुटकी भर खाने वाला सोडा, धनिया पत्ती और नमक स्वाद के मुताबिक।

ग्रेवी के लिए- 4 कटे हुए टमाटर, 1 बड़ा चम्मच बेसन (ब्रेड भी डाल सकते हैं), 1 कप दही, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 4 प्याज मीडियम साइज के, लाल मिर्च पिसी हुई, 1 बड़ा चम्मच पोस्ता दाना, 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, 1 छोटा चम्मच गरम मसाला, एक छोटा सा टुकड़ा अदरक का, 7-8 लहसुन की कलियां और नमक स्वाद के मुताबिक।
विज्ञापन


सजाने के लिए- चाट मसाला एक चम्मच, धनिया पत्ती कटी हुई महीन, भूनकर पिसा हुआ जीरा पाउडर।

विधि- मूंग की दाल को एक घंटा पानी में भिगोकर पीस लें। अब इसमें पनीर, बेसन, लाल मिर्च, नमक, सोडा, हरी मिर्च और धनिया को अच्छी तरह मिलाकर पकौड़े बना लें और तल लें।

ग्रेवी- कड़ाही में तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें चुटकी भर चीनी डालें और भूरा होने दें। बारीक कटा प्याज भी डाल दें और सुनहरा होने तक भूनें, फिर पिसा हुआ मसाला डालकर दो मिनट तक भूनें।
विज्ञापन


अब टमाटर डालें और आंच कम कर दें। एक अलग बर्तन में दही छानें और एक गिलास पानी में थोड़ी-सी हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर का घोल बनाएं। अच्छी तरह मिलाने के बाद इसे मसाले में डाल दें और उबाल आने दें।

जब तेल ऊपर दिखने लगे तब कोफ्ते डालकर गैस बंद कर दें। 10 मिनट बाद गर्मागर्म पराठे के साथ इसे सर्व करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें