फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाची की हत्या करने का आरोपी नाबालिग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अलेवा क्षेत्र के गावं रायचंदवाला में चाची की हत्या करने के आरोपी नाबालिग लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे बच्चों की मधुबन जेल (करनाल) भेज दिया है।
विज्ञापन

रायचंदवाला निवासी लिछमी देवी ने एफआईआर में बताया था कि उनके बड़े बेटे की 20 से 25 दिन पहले कुछ मुर्गियां चोरी हो गई थीं। उसको शक था कि यह मुर्गियां उसके छोटे भाई अशोक की पत्नी रेशमा ने चोरी की हैं। इसी बात को लेकर दोनों परिवार में झगड़ा हुआ था।
बुधवार रात साढ़े आठ बजे रेशमा पानी भर रही थी। घर पर कोई नहीं था। आरोप है कि उसके बेटे का 16 वर्षीय लड़का तेजधार हथियार लेकर घर में घुस आया। उसने रेशमा के गले, सीने और पेट पर कई वार किए।
विज्ञापन

घटना को अंजाम देकरवह चाकू को मौके पर ही फेंक कर भाग गया था। अलेवा पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
वर्जन
पुलिस ने मामले में हत्यारोपी नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे बच्चों की मधुबन जेल भेज दिया है। चाकू बरामद किया जा चुका है।
विज्ञापन

-रामकुमार, प्रभारी, पुलिस थाना अलेवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें