फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिला कारागार में बंदियों के दो गुट भिड़े, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला कारागार में बंदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए जिसमें तीन घायल हो गए। घायल बंदियों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सात बंदियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जेल उपाधीक्षक ने एफआईआर में बताया कि बैरक नंबर पांच में गांव जैजैवंती निवासी विजय और उसके साथी गांव सिवाहा निवासी मोहित, मनजीत, इसके अलावा तीहर निवासी प्रवीण, बरौदा निवासी विपिन और उनके साथी विचाराधीन बंदी है। दोनों पक्ष अलग गुटों से संबंध रखते हैं।
बुधवार रात दोनों गुटों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। लात और घूसों के अलावा बर्तनों से बनाए हथियारों का प्रयोग किया गया। विवाद में गांव विजय, मोहित और मनजीत को काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

बंदियों के बीच झगड़े की सूचना पाकर जेल अमला बैरक में पहुंचा और झगड़ रहे बंदियों को अलग-अलग किया। तीनों घायल बंदियों को जेल प्रशासन की ओर से नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घायल बंदियों ने गांव बरौदा निवासी विपिन, निहारगढ़ निवासी मनजीत, गांव गढ़ी निवासी सुखविंद्र, गांव पेटवाड़ निवासी साहिल, समेत कई बंदियों पर हमला करने का आरोप लगाया है।
सिविल लाइन थाना के कार्यवाहक प्रभारी समरजीत ने बताया कि मामले में प्रवीण, मंजीत, विपिन, विशाल, रोहित, संदीप और बलकार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें