18jjrp13- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोरिया में बच्चों को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य। स्रोत
साल्हावास। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोरिया के प्रांगण में 10वीं व 12वीं कक्षा में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्या प्रेमलता ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में गांव के सरपंच अजीत सिंह ने शिरकत की। गणित प्रवक्ता सुनील कुमार ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
समारोह में 10वीं व 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं का पगड़ी व माला पहनाकर सम्मान किया गया। मीनाक्षी (96 प्रतिशत) को इतिहास प्रवक्ता करणवीर सिंह द्वारा 1100 रुपये नकद देकर सम्मानित किया गया। मेरिट में आए विद्यार्थियों देव, आनंद, भूपेश, तानिया, तमन्ना, प्राची, कामिनी और संतोष को भी स्मृति चिन्ह व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंचायत सदस्य व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।