फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी हैं ऑड-इवन फार्मूले के पक्ष में

Fri, 06 May 2016 10:43 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर

सार

  • सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने और रणबीर प्रेस को पांपोर शिफ्ट करने की हिदायत
  • महबूबा ने विभिन्न सड़क परियोजनाओं की मौजूदा स्थिति की जानकारी लेते हुए इन्हें समय से इसे पूरा करने की हिदायत दी
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती पीडीपी की अध्यक्ष हैं - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती दिल्ली की तर्ज पर राज्य में भी ऑड-इवन फार्मूले के पक्ष में हैं। शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने कहा कि विकराल हो रही ट्रैफिक की समस्या के समाधान के लिए छात्रों तथा व्यापारिक संगठनों को आगे आना चाहिए। साथ ही उन्हें ऑड-इवन फार्मूले को लागू करने और कार पुलिंग में सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन


महबूबा ने कहा कि आज यातायात प्रबंधन विशेषकर राजधानियों तथा बड़े शहरों में सबसे बड़ी चुनौती है। यातायात समस्या तथा शहरी एवं ग्रामीण मार्गों पर यातायात संबंधी मुद्दे का प्रशासन को तुरंत हल ढूंढना होगा।

विश्वविद्यालय तथा कालेज जाने वाले छात्रों को ऑड-इवन फार्मूला अपनाने की अपील करते हुए कहा कि यातायात विभाग, शहरी निकाय, सड़क एवं भवन निर्माण विभाग तथा जिला पुलिस एक साथ बैठकर यातायात के बेहतर प्रबंधन का रास्ता निकालें।
विज्ञापन


साथ ही सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने का हल भी ढूंढे। उन्होंने इस संबंध में विभिन्न विभागों के  प्रयासों को लागू करने की जिम्मेदारी संबंधित उपायुक्तों को सौंपी। लगातार बढ़ रहे भवनों की संख्या तथा सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण को सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने वाले सभी विंगों को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए। इसका फायदा यह होगा कि वाहन चालकों तथा पैदल चलने वालों को सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

डीजीपी को ट्रैफिक विंग में अतिरिक्त पुलिसकर्मी उपलब्ध कराने के निर्देश

बैठक में मौजूद अध‌िकारी - फोटो : Amar Ujala
एसएसपी ट्रैफिक ने बताया कि 3.50 लाख वाहनों को 120 चौक पर नियंत्रित करने के लिए विभाग के पास सिर्फ 500 लोग उपलब्ध हैं जबकि जरूरत 1200 लोगों की है। इस पर मुख्यमंत्री ने डीजीपी को ट्रैफिक विंग में अतिरिक्त पुलिसकर्मी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

शहर में उत्तर एवं दक्षिण से आने वाले वाहनों की बढ़ रही संख्या को रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने पारिमपोरा तथा पंथा चौक बस स्टैंड को तुरंत कार्यशील बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक बहुमंजिला पार्किंग सुविधा शुरू नहीं होती है तब तक लाल चौक के आसपास पार्किंग स्थल चिह्नित की जाए। कहा कि इसकी शुरुआत पोलो व्यू तथा कोकर बाजार से की जा सकती है।

​केएमडी पार्किंग स्थल के विस्तार पर कहा कि राजकीय रणबीर प्रिंटिंग प्रेस को पांपोर के नए परिसर में तत्काल स्थानांतरित किया जाए। इससे 1000 कारों को पार्क करने में सहूलियत मिलेगी। महबूबा ने विभिन्न सड़क परियोजनाओं की मौजूदा स्थिति की जानकारी लेते हुए इन्हें समय से इसे पूरा करने की हिदायत दी। साथ ही सभी पर्यटन स्थलों पर बेहतर संपर्क तैयार करने को कहा। 

रेहड़ी फड़ी वालों का आधार आधारित पंजीकरण
फुटपाथों को पैदल चलने वालों के लिए बहाल करने पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने रेहड़ी तथा फड़ी वालों का आधार आधारित पंजीक रण शुरू करने के निगम आयुक्त को निर्देश दिए। कहा कि इससे उनके पुनर्वास में भी आसानी होगी। डीजीपी ने इस दौरान बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए निगम आयुक्त को एक कंपनी पुलिस उपलब्ध कराई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें