फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर हुआ प्यार, युवती ने किया ऐसा हाल की आप भी जाएंगे चौंक

Wed, 29 Mar 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती कर अपने जाल में फंसाया - फोटो : demo pics
विज्ञापन

विज्ञापन
पहले फेसबुक पर दोस्ती कर अपने जाल में फंसाया,  और फिर युवती से शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ, जिसे किसी ने सोचा भी नहीं था। मामला हरियाणा के अंबाला छावनी का है। जहां एक युवक ने दिल्ली में रहने वाली लड़की को फेसबुक पर दोस्ती की। दोस्ती के इस रिश्ते पर आगे जाकर युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से शारिरिक संबंध बनाए। लेकिन बाद में शादी सं इनकार कर देना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने शादी ने इनकार किया तो युवती दिल्‍ले से अंबाला पहुंच गई, और युवक की जमकर धुनाई कर डाली। यही नहीं युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवा दी।

दरअसल मूलरुप से नेपाल की रहने वाली एक लड़की पिछले तीन साल से दिल्ली में रह रही थी और वहीं एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रही थी। करीब एक साल पहले युवती को अंबाला छावनी निवासी युवक ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और जिसे लड़की ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों के बीच चैटिंग का सिलसिला शुरु हुआ। चैटिंग की आदत ने कब दोनों के बीच दोस्ती को गहरा कर दिया, ये युवती को पता भी नहीं चला। युवती युवक के बुलाने पर दिल्ली से अंबाला मिलने पहुंच गई।
विज्ञापन


युवक, युवती को लेकर शिमला घूमने गया। युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारिरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने झूठा वादा करके उसे दिल्ली वापस भेज दिया। मामले में नया मोड़ तब आया, जब युवक ने युवती के फोन तक उठाने बंद कर दिए। ऐसे में किसी तरह युवती छावनी के इंदिरा पार्क में युवक से मिली। 
विज्ञापन


यहां युवक ने उससे शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच पहले तो कहासुनी होती रही, लेकिन बाद में युवती ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले गई। इसकी जांच महिला सेल को दे दी गई है। सदर थाना प्रभारी अजीत ने कहा कि युवक-युवती को महिला थाने में भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें